March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ***जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस महोत्सव की धूम जिला चेम्बर के मुख्यालय में रही। जिला चेम्बर के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित इस समारोह में चेम्बर के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री रामसिंह अग्रवाल जी ने प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया।

सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात धूप-अगरबत्ती प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं सभी उपस्थित व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण में भाग लिया। राष्ट्रगान के पश्चात वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरण कर सभी उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, नरेश अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, डी.डी. सिंह, रामजी गोस्वामी, सत्येन्द्र पूरी सहित अन्य सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.