February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। कोहड़िया क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से निकली मनमोहक शोभा यात्रा की परिवार संग पूजा-अर्चना की।
सर्वमंगला मंदिर में मंत्री श्री देवांगन ने माता रानी और प्रभु श्री राम की विशेष पूजन अर्चना में शामिल होकर जिले और प्रदेश की खुशहाली की कामना करी। इसके साथ ही मंत्री श्री देवांगन हसदेव नदी तट पर आयोजित नमामि हसदेव पूजन में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने कहा की हर नदी पवित्र है, हसदेव नदी कोरबा सहित 6 जिलों को सिंचित करती है। हसदेव नदी से कई पीढ़ियों को पानी मिलता आ रहा है। नदी के पानी को साफ करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है।
श्री देवांगन दर्री रोड में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए। इस अवसर पर दर्री रोड के गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले बच्चों और महिलाओं को उन्होंने सम्मानित किया। मंत्री श्री देवांगन टी.पी. नगर चौक पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ मे शामिल हुए। भगवान श्रीराम की पूजा के साथ-साथ दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने जिले वासियों की समृद्धि की कामना करी।
* 60 कार सेवकों को सम्मानित कर लिया उनका आशीर्वाद
भाजपा के कोसाबाड़ी मंडल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में कार सेवकों को राम चरित मानस और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के 60 कार सेवकों का सम्मान कर जो अनुभूति हुई, उसका शब्दों से वर्णन नहीं किया जा सकता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर आज जो बन सका, और उसकी प्राण-प्रतिष्ठा पर जो हम उत्सव मना रहे हैं, इसका सारा श्रेय आप लोगों को जाता है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि आज मुझे ये अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, अशोक मोदी, अशोक तिवारी, मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, योगेश जैन, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, रजनीश देवांगन, रामकुमार राठौर सहित आम जन उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.