July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला में बांगो थाना के दमाऊ कुंडा के तालाब मे एक युवक की लाश मिले से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी हैं। युवक का नाम बाल्मीक मरावी 25 वर्ष बताया जा रहा है, जो मजदूरी का कार्य करता था। स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि बाल्मीक मरावी मिर्गी का मरीज था, जिसे प्रति सप्ताह मिर्गी के दौरे आते रहते थे, सरपंच मनोहर सिंह श्रोते ने बताया कि आज सुबह बाल्मीक मरावी तालाब मे शौच मंजन करने गया हुआ था, और तालाब के किनारे बैठा हुआ था, तभी अचानक उसे मिर्गी के दौरे पड़े होंगे और इस दौरान वह पानी से भरी तलाब में जा गिरा होगा। मौके पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं होने से उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी मिलने पर बांगो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। फिलहाल बांगो पुलिस द्वारा शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम क़र परिवार के सुपुर्द किया गया हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.