July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* हजारों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
* “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाईव दर्शन किया श्रद्धालुओं ने
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला नगर पालिक निगम के आवासीय परिसर स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लाईव दर्शन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाईव दर्शन किया, पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” का उद्घोष होता रहा पुरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भक्ति भावना व उत्साह अपने चरम सीमा पर थी।
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पावन तीर्थ स्थली अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सम्पन्न श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाईव दर्शन कराये जाने हेतु श्री महामृत्युंजय मंदिर समिति तथा कार्यक्रम संयोजक अरूण कुमार शर्मा की देखरेख में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी, मंदिर परिसर में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर अयोध्या में सम्पन्न हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण हो रहा था। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा अपनी भक्तिभाव दर्ज कराते हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाईव दर्शन किया। महिला, पुरूष, नौजवान, बच्चे सभी ने कार्यक्रम में भाग लेकर श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की संपूर्ण विधि का दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इसी के साथ श्री महामृत्युंजय मंदिर में महाआरती व भव्य आतिशबाजी की गई व श्रद्धालुओं, नागरिकों को प्रसाद व मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर निगम के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा, ए.के. शर्मा, एम.एन. सरकार, बी.पी. त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, व्ही.के. सारस्वत, गिरीश साहू, जी.एस. शर्मा, प्रमोद झा, विपिन मिश्रा, प्रिंस सिंह, मनीष ठाकुर, लीलाधर पटेल, हेमंत गभेल, देवेन्द्र स्वर्णकार, शांतिलाल सोनी, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, दिवाकांत जायसवाल, भावेश यादव, मनोज श्रीवास, द्वासराम साहू, संजय झा, गुरूप्रसाद तिवारी, गोविंद पालीवाल, हिमांशु राठौर, अरूण वर्मा, मोहन मिश्रा आदि के साथ भारी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.