कोरबाश्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं एकादशी के शुभ अवसर पर जिले में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता हुई संपन्न



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं एकादशी के शुभ अवसर पर आयोजित की गयी रंगोली प्रतियोगिता श्रीश्याम मंदिर कोरबा में संपन्न हुई।
इस रंगोली प्रतियोगिता में कुल 08 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल की श्रीमती मनीषा अग्रवाल एवं हरि सिंह ठाकुर ने बड़ी मुश्किल से अंतिम निर्णय लिया। उसमें प्रथम पुरस्कार के लिए श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, द्वितीय पुरुस्कार के लिए श्रीमती अनमोल गर्ग और विशेष प्रोत्साहन पुरुस्कार के लिए मास्टर विआन तुलस्यान को चयनित किया गया, जिन्हें एकादशी जागरण के दौरान पुरुस्कृत किया जाएगा। उक्त समस्त जानकारी श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया के द्वारा दी गयी।

