February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 21 जनवरी । पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्ग दर्शन में थाना बालको में लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.01.2024 को जरिए मुखबीर की सूचना पर परसाखोला पिकनिक स्पॉट में आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे हैं कि उक्त सूचना पर सायबर सेल कोरबा एवं थाना बालको की एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें कुल 15 जुआड़ियान दो फड़ में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये उक्त जुआड़ियान में सनत कुमार, कुष्णा पटेल, राजकुमार, राकेश तांती, अनिल मनचंदा, जाकिर खान, अरूण सावं, मोह. कलीम, लक्ष्मीनारायण, शरद साहू, अमरनाथ, बादल सिंह, शेख रिजवान, मंसूर शेख, शहादत अली शामिल थे। जिनके फड़ एवं पास से कुल जुमला रकम 1,20,000/- रू. (एक लाख बीस हजार रूपये) जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.