July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा भारतीय उद्योग व्यापार मंड़ल के छ.ग. प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी जी ने समस्त व्यापारी बंधुओें से दिनॉक 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के जन्म स्थली पर बने भव्य एवं अलौकिक मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने का आग्रह किया है तथा निवेदन किया है कि इस दिन समस्त व्यापारी बंधू अपने अपने प्रतिष्ठानो, संस्थानों एवं अपने निवास स्थानों को झालरों से सजाये, घरों में दीप प्रज्जवलित करें, सुंदर काण्ड पाठ, रामचरितमानस पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं रात्रि को भव्य आतिशबाजी कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली के समान ही मनायें।
मोदी जी ने बताया कि 511 वर्षों से प्रतीक्षारत इस मंदिर निर्माण हेतु हमारे पूर्वजों ने जो त्याग एवं बलिदान दिया है उनके त्याग एवं बलिदान के परिणाम स्वरूप ही दिनॉक 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न होने जा रहा है जो हम भारतवासियों के लिये गौरव कीे बात है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.