July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* 11 व्यक्तिओं पर आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
* पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 22 लीटर महुआ अवैध शराब जब्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया हैं। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर अजय यादव एवं कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अवैध शराब बेचने वालो पर लगातार कार्यवाही कर रही है। ग्रामो में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्यवाही की जा रही है।
इस कड़ी में 19 जनवरी को थाना कुसमुंडा के गेवरा बस्ती, थाना बालको के केसरपुर प्राथमिक स्कूल के पास संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड कार्यवाही की गयी। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्यवाही कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में 11 व्यक्ति से कुल 22 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। 11 व्यक्तियो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.