July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल ***विधायक चैतराम अटामी आज चुनाव के पश्चात प्रथम प्रवास पर गीदम विकासखंड के ग्राम बुदपदर पहुंचे जहा मण्डल अध्यक्ष गीदम राजेश कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक चैतराम अटामी का भव्य स्वागत किया | ग्राम बुदपदर में विधायक चैतराम अटामी का ससुराल भी है उनकी धर्मपत्नी मलिका अटामी इसी ग्राम पंचायत से है और गीदम मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप का भी गृह ग्राम बुदपदर है,राजेश कश्यप इस छेत्र से वर्तमान में जनपद सदस्य भी है |
विधायक चैतराम अटामी व मण्डल अध्यक्ष राजेश कश्यप ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओ से रूबरू हुए व मुलभुत सुविधाएं स्वास्थ्य,शिक्षा,पेय जल,आवास जैसी समस्या होने पर त्वरित निराकरण हेतु आश्वस्त किया,साथ ही ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभार्थी बन योजनाओ का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया | विधायक चैतराम अटामी,राजेश कश्यप समेत अन्य मौजूद भाजपा पदाधिकारीयो ने स्कूल का निरिक्षण किया और छात्र छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा की स्तिथि की जानकारी ली जहा छात्र छात्राओं ने विधायक अटामी का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर स्वगात किया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.