पतंजलि हरिद्वार से पधारे स्वामी श्री परमार्थ देव जी का सम्मान किया अशोक मोदी ने




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा दिनॉक 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को पतंजलि हरिद्वार के प्रसिद्ध योग गुरू परमपूज्य स्वामी श्री रामदेव जी महाराज के परम शिष्य एवं केन्द्रीय प्रभारी डॉ. स्वामी परमार्थ देव जी निःशुल्क योग शिविर एवं संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन लेने हेतु दो दिवसीय प्रवास में कोरबा आगमन हुआ। बुधवारी बाजार के पास जैन मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता अशोक मोदी जी ने उनसे सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत एवं श्रीफल से उनका सम्मान किया, इस अवसर पर श्री अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल एवं भगवती प्रसाद गोयनका की भी गरिमामय उपस्थिति थी।
विदित हो कि अशोक मोदी जी ने सन् 2007 में परमपूज्य स्वामी श्री रामदेव जी महाराज को कोरबा आमंत्रित कर उनका 6 दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन कर एक इतिहास रच दिया था जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगो ने भाग लेकर इस शिविर का लाभ उठाया था।
श्री मोदी जी ने स्वामी श्री परमार्थ देव जी से कोरबा में पुनः परमपूज्य स्वामी श्री रामदेव बाबा के योग शिविर किये जाने का अनुरोध किया एवं उन्होने आश्वासन दिया कि वे इस विषय में परमपूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज से चर्चा कर इसकी यथाशीघ्र जानकारी देगें।

