February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं नगर कोतवाल अभिनव कांत के द्वारा कार्यालय में यातायात संबंधी निर्माण नागरिकों की ली गयी बैठक
* यातायात पुलिस के द्वारा केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में दी गयी जानकारी
* यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने पर दी गयी चॉकलेट
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चतुर्थ दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, इतवारी बाजार व्यापारी संघ, सिटी सेंटर मॉल, सिनेमा सिनेमूड, पाम मॉल के अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा माह के संबंध में बैठक की गयी। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में समझाईश दी गयी।
इस कड़ी में आगे नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत कोरबा शहर के मेन रोड में मुंनादी करके सड़क-सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए अपील की गयी। शासकीय ई.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा (राष्ट्रीय सेवा योजना) के छात्र-छात्राओं के साथ यातायात पुलिस के द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर यातायात नियमों के बारे में बता उनसे नियम पालन करने के लिए अपील की गयी।
कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों दोपहिया वाहन चालक एवं चारपहिया वाहन चालकों यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने चॉकलेट देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दी गयी।कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से अपील की जा रही हैं कि यातायात के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.