July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* हेलमेट का भी हुआ वितरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के बांकीमोगरा में रक्तदान शिविर के साथ-साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के तरफ से रक्तदान शिविर में बांकीमोगरा थाना प्रभारी के साथ-साथ यातायात के अधिकारी, कर्मचारीयों के द्वारा रक्तदान किया गया, साथ ही पुलिस के द्वारा हेलमेट वितरण कर हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्पगुच्छ देकर निवेदन कर हिदायत दी गयी।
कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन किया जा रहा हैं कि यातायात के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.