July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत लालपुर ग्राम पंचायत के विशेष जनजाति बसाहट पहाड़ी कोरवाओं को आयोजित शिविर में जाति प्रमाण पत्र व महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत नवीन जॉब कार्ड जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर द्वारा वितरित किए गए।
विगत दिनों प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लालपुर ग्राम पंचायत में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए सर्वसुविधा उपलब्ध कराने एवं शासन की योजनाओं से लाभांवित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के द्वारा जाति प्रमाण पत्र और रोजगार हेतु महात्मा गांधी नरेगा के जॉब कार्ड की मांग की गई थी। उक्त मांग पर प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए 35 जाति प्रमाण पत्र व 19 मनरेगा के नवीन जॉब कार्ड तैयार कर वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद सदस्य ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.