July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर नव-निर्मित भव्य एवं अलौकिक मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है इस हेतु देश भर में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण कार्ड का वितरण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा हैं।
इसी तारतम्य में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को हो सके इस हेतु श्रीसप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी के द्वारा कृष्णा हुण्डई, कृष्णा किया, कृष्णा टाटा, कृष्णा होण्डा एवं तिरूपति बजॉज के सौजन्य से व विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला एवं बजरंग दल के सहयोग से 7 गाड़ियों को राम-रथ बनाकर पूरे कोरबा जिले में भ्रमण कराया जा रहा रहा है साथ ही संदेश दिया जा रहा है कि इस दिन सभी लोग अपने अपने घरों को झालरों एवं दीपों से सजाकर, भव्य आतिशबाजियॉ करके एवं दीपावली पर्व के समान ही इस पर्व को मनाकर प्रभु श्री रामलला मंदिर बनने की अपनी प्रसन्नता पूरे विश्व को दिखायें क्योंकि ऐसा क्षण हमारे जीवन में 5 दशकों के बाद आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.