August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ***छत्तीसगढ़ की कश्मीर कही जाने वाली धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ में भी अयोध्या श्री रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महोत्सव की तैयारी की जा रही है।मां महिषासुर मर्दिनी माता के दरबार में भी 1251 दिए प्रज्वलित करने की तैयारी राम जानकी चैतुरगढ़ सेवा समिति ग्रामीण द्वारा की जा रही है। चैतुरगढ़ माता की मंदिर से 2.5 किलोमीटर दूरी पर स्थित अद्वितीय भव्य प्राचीन शंकर गुफा जहां बहुत प्राचीन कष्टनाशक मनोकामना पूर्ण करता एकांतेश्वर महादेव विराजमान हैं, यहां भी इस उत्सव को मनाने की तैयारी है। यहां इस उत्सव को सैकड़ों दीप जलाकर और लड्डू भोग प्रसाद वितरण व भगवान भोलेनाथ की पूजा आरती कर मनाया जाएगा। साथ ही पंथ ने सभी जिले वासियों को इस भक्ति महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र वासियों को अपने अपने घरों में कम से कम पांच – पांच दिए जलाकर और अपने आस – पास के मंदिरों में उपस्थित होकर धूमधाम से मनाने कहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.