August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ
* यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जाएंगे विविध कार्यक्रम
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***  पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिवस पर सर्वमंगला चौक के पास सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी एवं उनके मातहतों के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधित जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छ देकर निवेदन किया गया।
उन्होंने जिलेवासियो से निवेदन करते हुए कहा की “कोरबा पुलिस और यातायात पुलिस प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करती है कि यातायात के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.