February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* बेटी को छोड़ने अहमदाबाद गया है परिवार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***जिले के कटघोरा तहसील में अज्ञात चोरों ने स्थानीय पत्रकार अशोक दुबे के सूने मकान को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने अशोक दुबे के घर से नगद रूपए सहित सोने के गहनों की चोरी कर ली। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अशोक दुबे की बेटी गुजरात के अहमदाबाद शहर में पढ़ती है। वो छुट्टियों में अपने घर आई हुई थी। छुट्टियां खत्म होने वाली थी, इसलिए पूरा परिवार अपनी बेटी को अहमदाबाद छोड़ने के लिए गया था।
* सोने के गहने और नकदी की हुई चोरी
अशोक दुबे के भाई विजय दुबे ने बताया कि सोमवार को उन्हें चोरी की सूचना मिली। उनके बड़े भाई से उनकी बात हुई है, जिससे पता चला है कि घर में लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के गहने थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड दल घटनास्थल पर पहुंचा।
कटघोरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि डॉग बाघा घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गया। उन्होंने कहा कि आरोपी आसपास के इलाके के रहने वाले हो सकते हैं, इसलिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
* घर के अंदर टूटी मिली अलमारी
थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि घर के अंदर अलमारी टूटी हुई मिली और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के रिसीवर को भी उठा ले गए हैं। पुलिस ने मकान मालिक अशोक दुबे से बात की। वहीं मौके पर अशोक के भाई विजय पहुंचे। पुलिस की जांच कार्यवाही के दौरान वे घटनास्थल में मौजूद रहे।
* सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
अज्ञात चोर नगद और सोने के गहने लेकर फरार हो गए हैं, वहीं चांदी को वहीं छोड़ दिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसमें 3 आरोपी इलाके की रेकी करते नजर आ रहे हैं।
कटघोरा थाना क्षेत्र में पिछले 2 दिनों में ये दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले कटघोरा नगर के वार्ड नं- 6 मोहलाइन भांटा में दो अज्ञात चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने लाखों रुपए समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.