February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* शारदा विहार तिराहा, नहर पुल, रेल्व्रे क्रॉसिंग और मेन रोड सबसे ज्यादा प्रभावित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***  अंचल के भीतर वाहन चालकों की बिगड़ती चाल और बेतरतीब आड़ा-तिरछा खड़े किए आने-जाने वाले वाहनों तथा वाहनों को मोड़ते समय कम जगह मिलने के कारण यातायात बाधित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के भीतर के मुख्य मार्गों पर यह हालत हर दिन, दिन भर में कई-कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं।
यह नजारा अकसर टी.पी. नगर में पाम मॉल के सामने, शारदा बिहार तिराहा और उषा काम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला मार्ग पर हर दिन नजर आ जाता है। पावर हाउस रोड में शारदा विहार तिराहा से लेकर सुनालिया ज्वेलर्स के बीच और डीडीएम स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग से आवागमन के दौरान वाहनों का जाम लगा रहता है।
इसी तरह पुराना बस स्टैंड में ओव्हरब्रिज के प्रारंभिक छोर से लेकर पुराना बजरंग टॉकीज के बीच वाहनों का बेतरतीब परिचालन, बीच सड़क तक दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़ी कर खरीदारी के लिए ठहरने की प्रवृत्ति के कारण यहां अकसर जाम लगा रहता है। इस रास्ते में बेतरतीब ढंग से और अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले ठेले, खड़े होने वाले छोटे-बड़े वाहनों के कारण कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह तो अच्छी बात है कि कोई बड़े हादसे नहीं हुए हैं लेकिन अनहोनी कभी बताकर नहीं आती किंतु इसे टालने का उपाय तो किया ही जा सकता है जो कि उपाय करने में कोई पहल नहीं दिखती।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.