कोरबा आदर्श नगर स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन
1 min read




* विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के पोड़ीबहार आदर्श नगर स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में 9 जनवरी से चल रही श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हुई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक वृंदावन से पधारे आचार्य राजेश शास्त्री ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।
महिला आदर्श समिति के तत्वाधान में श्रीमद भागवत कथा का 7 दिवसीय आयोजन कराया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमियों ने पहुंच कर कथा श्रवण कर श्रीमद् भागवत कथा के संपन्न होने पर प्रसाद ग्रहण किया।
कथावाचक आचार्य राजेश शास्त्री ने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। श्री शास्त्री ने कहा कि “हवन-यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। साथ ही व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। सभी व्यक्ति को इसका रसपान करना चाहिए। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।”







