त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा*** प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री देवांगन को शंकर नगर में बंगला नं-सी-4 आवंटित हुआ है। इस दौरान उनके परिवारजन भी उपस्थित थे।