July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* मात्रा बढ़ाने की जा रही जरूरत महसूस
* फड़ प्रभारी ने लगाई गुहार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***जिले में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ जिला कोरबा, व खाद्य अधिकारी को पत्र लिखकर फड़ प्रभारी विकास कुमार कंवर ने प्रतिदिन अधिकतम धान उपार्जन की मात्रा बढाने के संबंध में आग्रह किया है।
अवगत कराया गया है कि सेवा सहकारी समिति चिकनीपाली उपार्जन केन्द्र लबेद क्रमांक 55001702 में प्रतिदिन अधिकतम उपार्जन की मात्रा 1000 क्विंटल है। यहां कृषक संख्या 509 एवं धान का रकबा 795.059 हेक्टेयर के आंकडे के अनुसार आगामी दिवसों में धान खरीदी पूर्ण नहीं हो पाने की संभावना है। इसलिए निवेदन किया गया है कि प्रतिदिन अधिकतम धान उपार्जन की मात्रा को 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1600 क्विंटल किया जाए ताकि निर्धारित समय तक धान की पूर्ण खरीदी किया जा सके।
फड़ प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि वह इसके लिए काफी दिनों से प्रयासरत हैं और शासन स्तर पर भी पत्र व्यवहार किया गया है किंतु इस पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। बरपाली भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल ने भी अपने स्तर पर पत्र व्यवहार विभागीय मंत्री से किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.