August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने किया आमंत्रित
* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी सहमति
कोरबा अंचल के शक्तिपीठ बुधवारी क्षेत्र में आगामी 2 मार्च को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के संबंध में शक्तिपीठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। साथ ही शक्तिपीठ में चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शक्तिपीठ के कार्यों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की। साथ ही सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, संगठन प्रमुख रमेश सिरका, बी.एस. पैंकरा सहित सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष सिंह परते के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा भी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.