July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संस्थापक के.एन. सिंह उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सी.ई.ओ. अमर नारायण सिंह ने की। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत विद्यालय के नायक वेदांत साहू एवं नंदनी शर्मा ने तिलक पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर किया। अतिथियों ने माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए.पी. सिंह ने स्वागत भाषण एवं विद्यालय वार्षिक विवेचना प्रस्तुत कर विद्यालय के दृष्टिकोण एवं लक्ष्य को परिभाषित करते हुए बताया कि हमारा ध्येय छात्र-छात्राओं को सिर्फ अच्छे अंक दिलाना ही नही अपितु उनके सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहना है।विद्यालय के सी.ई.ओ. अमर नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय 25 साल के सफर के बाद इस स्थिति में आ गया है कि छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की अपेक्षा को मूर्तरूप दिया जा सके।
विद्यालय के संस्थापक के.एन. सिंह ने सभी अतिथि एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करी। मुख्य अतिथि जितेन्द्र शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के गुण सिखाए एवं कहा कि कठिन परिश्रम से ही हम अपनी सारी खुशियों को प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपरांत सत्र 2022-23 के बारहवीं के अच्छे अंक में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डी.डी.एम. किड्जी कोऑडिनेटर श्रीमती सहाना कोले ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.