July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने विशेष सख्ती दिखाई है। दूरस्थ वनांचल ग्रामों का निरीक्षण करने के साथ कलेक्ट्रेट में अधिकारी कर्मचारियों के समय को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।
इस कड़ी में उन्होंने जनपद पंचायत कोरबा के सीईओ को भी बदला है। उन्होंने आदेश जारी कर सरोज महिलांगे के स्थान पर श्रीमती इंदिरा भगत को जनपद पंचायत कोरबा का सीईओ नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके स्थान पर श्रीमती इंदिरा भगत सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा का कार्य दायित्व सौंपा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.