July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के ग्राम रजगामार में आगजनी की घटना में एक कार का पिछला हिस्सा जल गया। समय रहते लोगों ने नियंत्रण करने के साथ कार को ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया। पुलिस को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी की कार उसके रजगामार स्थित घर के सामने शेड पर खड़ी थी। भोजन करने के बाद परिवार सोया हुआ था। अर्ध रात्रि खटर-पटर की आवाज और किसी चीज के जलने की गंध को महसूस करने पर उन्होंने बाहर जाकर देखा। अज्ञात अपराधिक तत्वों ने उनके आने की आहट सुनकर भाग खड़े हुए जिन्होंने कार के पिछले हिस्से में आग लगाई थी। माजरा जानने के साथ पूर्व कर्मचारी और परिवार के सदस्यों ने अपने प्रयासों से आग को बुझाया। इसके नतीजन कार को थोड़ा ही नुकसान हुआ। कुछ देर होने पर इसके नतीजे प्रतिकूल हो सकते थे। स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया है ताकि वह जांच-पड़ताल के साथ आगे की कार्यवाही कर सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.