July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* अंतिम यात्रा आज संध्या 4 बजे दर्री रोड स्थित निवास से मुक्तिधाम के लिए होगी रवाना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल के प्रभुद्ध वरिष्ठ ठेका व्यवसायी बद्री प्रसाद अग्रवाल 90 वर्ष का दुखद निधन हो गया। वर्षा मेडिको ग्रुप के संस्थापक बद्री प्रसाद अग्रवाल की अंतिम यात्रा आज 9 जनवरी संध्या 4 बजे दर्री रोड स्थित उनके निवास से कोरबा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। वे अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक अध्यक्ष रहे, उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति, कोरबा कॉन्ट्रेक्टर असोसिएशन से सम्बद्ध रहकर महत्वपूर्ण उल्लेख़नीय सहभागिता लंबे समय तक निभाई। कोरबा नगर, बालको नगर एवं दर्री अंचल में प्रतिष्ठित औषधि संस्थानों को अपना मार्ग दर्शन दिया। अत्यंत ही सौम्य, मृदुभाषी, सरल, मिलनसार श्री अग्रवाल बहुत ही धार्मिक प्रवित्ति के थे। वे अपने पीछे पुत्र विजय, सतीश, सुशील सहित बंधु-बांधवो, नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उनके निधन की जानकारी मिलते ही सभी हल्को में गहन शोक व्याप्त हो गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.