July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा :** विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के कुटेपाल, भांसी, बड़े कमेली,छिंदनार, मुसतलनार, चिकपाल तथा मारजूम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा शिविर आयोजित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ योजनाओं में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर लाभ देना है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मोदी जी की गारंटी वाली वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है सभी हितग्राहियों इसका लाभ अवश्य लें। विधायक ने ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग,पशुधन विकास विभाग, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और सहकारी समिति के स्टाल का निरीक्षण कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ देने के निर्देश दिए। संकल्प शिविर में योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, प्रधानमंत्री के मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है।

इन संकल्प शिविरों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजस्व,खाद्य, कृषि,स्वास्थ्य, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना।

इस मौके पर संकल्प शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनसाधारण को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल भी लगाया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड प्रदाय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाया गया। वहीं इन योजनाओं से चयनित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा की। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.