August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कलकत्ता के प्रसिद्ध गायक प्रकाश मिश्रा देंगे भजनों की प्रस्तुति
* गुप्ता परिवार ने बाबा श्याम के भक्तों से आयोजन में सपरिवार शामिल होने किया विनम्र आग्रह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा**  श्री श्याम मंदिर कोरबा में 17 जनवरी को श्री श्याम सकिर्तन अरदास का भव्य आयोजन रखा गया हैं। जिसमे कलकत्ता के प्रसिद्ध बाबा श्याम के भजन गायक प्रकाश मिश्रा द्वारा मनमोहक भजनों की शृंखला प्रस्तुत की जायेगी। उक्त कार्यक्रम 17 जनवरी को रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पी.एच. रोड स्थित डेकान डाटा सर्विसेज नामक प्रतिष्ठान के संचालक एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी बंधु भीम गुप्ता और प्रेम गुप्ता द्वारा परिवार की लाडली बिटिया सुरभि के विवाहोंपलक्ष्य में रखा गया हैं।
इस अवसर पर बाबा खाटूश्याम का आकर्षक फूलोंं से भव्य दरबार सजाकर बाबा का अलौकिक शृंगार किया जाएगा, बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी, बाबा श्याम की पूजा-अर्चना छप्पन भोग लगाकर की जायेगी साथ ही श्याम रसोई की व्यवस्था भी की गई हैं। गुप्ता परिवार ने सभी बाबा श्याम के भक्तों से सपरिवार श्री श्याम सकिर्तन अरदास कार्यक्रम में शामिल होने विनम्र आग्रह किया हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.