August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। इस मामले में शिक्षक पर सहायक आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घरीपखना का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ग्राम घरीपखना के प्रीमेट्रिक आदिवासी छात्रावास में दो छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था। अधिक्षिका की शिकायत पर आदिवासी विकास कोरबा ने जांच टीम गठित कर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित किया गया था। अब एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.