February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में साउथ एशियन थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता कोरबा जिले के राजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की।
राजेश कुमार ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान को मिलाकर लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 9 पदक हासिल किए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान आर.पी.आई. के छत्तीसगढ़ प्रभारी अभिषेक वर्मा, दीपक प्रसाद और मनीष सचदेव मौजूद थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.