July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा सर्किट हाउस में विधायक चैतराम अटामी से मुस्लिम समाज के सदर,सेक्रेटरी एवं तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने सौजन्य भेंट कर मुलाकात की तथा पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाये दिया | विधायक चैतराम अटामी से मुस्लिम जमात के सदर हाजी मोहम्मद कासिम और मोहम्मद रहमतुल्लाह,मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद रईस,मोहम्मद,राजू मोहम्मद राशिद समेत मुस्लिम समाज के अन्य लोगों ने विधायक चैतराम अटामी को बधाई दिया | विधायक चैतराम अटामी ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने बीच पाते हुए खुशी जाहिर की और उन्हें आश्वासन भी दिया की कभी भी किसी चीज की आवश्यकता पड़ेगी तो वे और भाजपा के सभी कार्यकर्ता सभी के साथ हमेशा सहयोग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे | इस मिलन समारोह में विधायक चैतराम अटामी के साथ जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान,बीजेपी के वरिष्ठ नेता दुर्गा सिंह चौहान,जिला मंत्री सत्यनारायण महापात्र समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.