July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल **भारतीय जनता पार्टी बस्तर संभाग द्वारा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन कल पीएमटी हॉस्टल ग्राउंड जगदलपुर में आयोजित किया गया है।इस सन्दर्भ में भाजपा बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा ने भाजपा दंतेवाड़ा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मिलित हो इसको लेकर चर्चा कर रुपरेखा तैयार की |
विधायक चैतराम अटामी व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप भी बैठक में उपस्थित हुए | बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा ने कहा की बस्तर समेत प्रदेश की पूरी 11 सीटे जीतकर पुनः विश्व के लोकप्रिय व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है,आप सभी ने जिस प्रकार मेहनत कर दंतेवाड़ा विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल की उसके लिये आप सभी दंतेवाड़ा विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओ को में पुनः बधाई देता हु एवं हम सभी के लीये गौरव की बात है की सर्वप्रथम बस्तर संभाग में कल कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे,आप सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हो इसके लिए में आप सभी को आमंत्रित करने आपके बीच आया हु | इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी,ओजस्वी मंडावी,कमला विनय नाग,रामबाबू सिंह गौतम,धीरेन्द्र प्रताप,संतोष गुप्ता,मुकेश शर्मा,सत्यजीत सिंह,सुनीता भास्कर,सत्यनारायण महापात्र,दुर्गा सिंह चौहान,मुन्ना मरकाम,पायल गुप्ता,मनीष सुराना,कुलदीप ठाकुर,पूरन सोनी,बैसू मंडावी,राहुल असरानी,आशीष चौहान,महावीर महेश्वरी,कुणाल ठाकुर,उरदो ठाकुर,डी पी मिश्रा,सोमड़ू कोर्राम,कमला बैरागी,कामो कुंजाम,शैलेश अटामी,राघवेंद्र गौतम,कृष्णकांत शिवहरे,मोहन ठाकुर,नीलम ठाकुर,निखिल नाग,अमित भदौरिया,चंदन ध्रुव,बीरु गौतम,कमल ठाकुर,भूपेंद्र,शिव,झुम्मक लाल ठाकुर,हरीश मरकाम,राजेश नाग,शंभू वट्टी समेत समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.