July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* गेवरा बस्ती में हुआ आयोजन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र नगर पालिका परिषद दीपका के गेवरा कॉलोनी में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, जैतखाम में ध्वजारोहण, बाबाजी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंथी नृत्य के कलाकारों ने भव्य मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले मेधावी छात्रों तथा विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इनमें राजेश यादव को दिल्ली में डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर दीपका गुरु घासीदास जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल की ओर से प्रमाण पत्र, पदक, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। राजेश यादव ने दलितों के उत्थान के विभिन्न रचनात्मक कार्य के साथ साथ निचले स्तर के लोगों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, रेशम यादव केंद्रीय अध्यक्ष, यू.आर. महिलांगे जिला अध्यक्ष, के.के. लहरे तहसीलदार भैसमा, ए.के. तिवारी मुख्य महाप्रबंधक गेवरा, डॉ. जयपाल सिंह पूर्व बसपा नेता, डॉ. एस.के. मेश्राम, अनूप यादव नेता प्रतिपक्ष, तनवीर अहम्मद महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा, जितेंद्र कोसले, लोकेश्वर बंजारे, गोकुल प्रसाद भारती जिला अध्यक्ष बसपा, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल खूंटे, लालमय मिरी, अंजना जायसवाल पार्षद, निशा बंजारे पार्षद, दीपक गिलहरे पार्षद, यादो राम लहरे, पुरुषोत्तम भारद्वाज, चंदराम कुर्रे, सुरीत राम खांडेकर, पार्षद रोहित जायसवाल, विकास सोनी पार्षद, राजेन्द्र राजपूत जिला मंत्री भाजपा, अध्यक्ष दीपका गेवरा, सचिव शिवकुमार बंजारा, कोषाध्यक्ष यादव राम लहरी, पार्षद विकास सोनी, आशा देवी पंडित पार्षद, संतोष निराला महामंत्री भाजपा, मन्नू राठौर भाजपा नेता हरदीबाजार, भाजपा नेत्री उत्तरा कुंभकार, बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, सुभद्रा यादव जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, पार्षद कुसुम लता कैवर्त, द्वारिका शर्मा, जिला महामंत्री रमेश गुरुद्वान, बंटी साहू आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.