July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल:__भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व नवनियुक्त विधायक चैतराम अटामी चुनाव के पश्चात क्षेत्र भ्रमण के तहत कटेकल्याण पहुंचे जहा भाजपा कटेकल्याण मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विधायक चैतराम अटामी का भव्य स्वागत किया | विधायक चैतराम अटामी ने कटेकल्याण स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद माँगा | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की पिछले 05 वर्ष में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दंतेवाडा का विकास थम गया है,पूर्व में जब डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में थी तब दंतेवाड़ा का तीव्र गति से शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार के छेत्र में विकास हुआ जिससे देश भर में दंतेवाड़ा की पहचान नवाचार के गढ़ के रूप में बनी हुई थी अब डबल इंजन की सरकार है जो दंतेवाड़ा के विकास के लिये प्रतिबद्ध है अब इस 05 वर्षो में वापस दंतेवाड़ा के विकास को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य तीव्र गति से होगा | इस दौरान भाजपा राष्ट्रिय,प्रदेश,जिला,मण्डल एवं समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता समेत ग्रामीण उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.