February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


पाली थाना की चौपाल में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दिए निर्देश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा , “क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की जवाबदारी हमारी है, थाने में आए शिकायत पर फरियादी को त्वरित न्याय मिले ऐसा प्रयास एवं पहल करें, जिससे जनता में पुलिस पर भरोसा बढ़ सके।”उपरोक्त कथन पुलिस थाना परिसर पाली में जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने चौपाल लगा कर कहा। यहां जनप्रतिनिधि, जनता और फरियादियों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना और मौके पर ही उनका त्वरित निराकरण किया। प्राप्त आवेदनों पर मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिए। जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए, जनता के बीच जाकर मौके पर मामलों का निपटारा करें। मौका निरीक्षण, मुआयना करे, संबंधित का बयान, साक्ष्य, ग्रामीणों का कथन आदि जांच परीक्षण के बाद न्यायोचित कार्यवाही करें।
उन्होंने थाने में बैठकर जांच करने को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि थाना सुरक्षित स्थान है, यहां बैठकर चौकीदारी करने की जरूरत नहीं है, बल्कि मैदानी स्तर में काम करने की जरूरत है। अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में कार्य होना चाहिए। मामलो में किसी प्रकार का बेवजह विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से दौरा करें और ग्रामीणों से सतत संपर्क बनाये रखें। पुलिस का कार्य केवल पुलिसिंग नहीं बल्कि सोशल पुलिसिंग भी है।
इस मौके पर एसडीओपी पंकज ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी चमन सिन्हा, एएसआई विमलेश उरांव, एएसआई पुरषोत्तम उईके, ओम प्रकाश परिहार, चंद्रपाल खांडे, प्रधान आरक्षक शिव डहरिया, धनंजय तिवारी, दीपक खांडेकर, पार्षद मुकेश अग्रवाल, सोना ताम्रकार, वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव, दीपक शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, ओम जायसवाल, विक्की अग्रवाल, कमल दास, अनिल मरावी सहित समस्त कर्मचारी, क्षेत्र के ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार आदि उपस्थित थे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.