July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  एसईसीएल गेवरा स्थित एनसीएच चिकित्सालय में पदस्थ पैरामेडिकल कर्मचारी पदोन्नति के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लगातार वे पदोन्नति के लिए चक्कर भी लगाते रहे हैं। एसकेएमएस के दीपक उपाध्याय व एल.पी. अघरिया ने इस मुद्दे को प्रबंधन के सामने रखा था। लेकिन प्रबंधन के द्वारा इस मामले पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तब आईआर बैठक बिलासपुर में इस मामले को दोबारा उठाया गया। जिसमें कहा गया कि पैरामेडिकल कर्मचारी की पदोन्नति की जाए। इसके अलावा कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए समय-समय पर कामगारों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जरूरत है।
हर महीने उत्कृष्ट काम करने वाले कामगारों को पुरस्कार दिए जाने के मामले को भी उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.