August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* ग्राम छुरी में हुआ अभिनंदन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल अपने जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से शाम तक काफी व्यस्त रहे, कई जगह भाजपा नेताओं ने उन्हें आमंत्रित कर उनका अभिनंदन करते हुए जगह-जगह केक काटकर उनके जन्मदिवस को खास बना दिया। 02 जनवरी को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं के साथ स्वयं श्री पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर मरीजों से मुलाकात कर फल का वितरण किया, साथ ही उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे।
शुभचिंतकों ने मरीजों को फल वितरण किया। इसके बाद श्री पटेल छुरीकला पहुंचे, जहां पर रवि साहू के घर के पीछे बाड़ी में उनका अभिनंदन समारोह रखा गया था, यहां नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया और विशाल केक काटकर उनके जन्मदिवस को यादगार बना दिया। इस समारोह में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.