July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* गैलन और पानी बोतल लेकर भी लाइन में खड़े नजर आए लोग
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शहर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे या पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है यह सोचकर लोग अपने गाड़ी में पेट्रोल डलवाने पहुंच रहे हैं, देखते ही देखते यह खबर पुरे शहर में फैल गई और कोरबा शहर के लगभग हर पेट्रोल पंप पर सड़क के बाहर तक लंबी-लंबी कतारे लग गई।
शहर के कई पेट्रोल पंप में लोग गैलन और पानी बोतल लेकर लाइन में खड़े नजर आए हर कोई अगले 4-5 दिनों का पेट्रोल-डीजल अपने गाड़ी में स्टॉक करना चाह रहा था। यही वजह थी कि हर कोई ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल अपनी गाड़ियों में भरवाने की कोशिश करने लगा, जिस वजह से शहर के हर एक पेट्रोल पंप पर भीड़ देखने मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.