August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश प्रांत, बनारस-सोनभद्र के अनुभवी ख्यातिलब्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ.देवब्रत यादव देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें

1 min read

 

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रहेंगे मुख्य अतिथि

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा पतंजलि योगपीठ तथा दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के 29 वें एवं भारत स्वाभिमान न्यास के 15 वें स्थापना दिवस पर स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद, योग, रक्त शर्करा जांच तथा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 05 जनवरी 2024 शुक्रवार को पतंजलि युवा भारत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है ।*

 

*बीएमडी मशीन द्वारा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) 2000/- मूल्य की निशुल्क जांच कोलकाता के टैक्नीशियन द्वारा की जायेगी।*

*शिविर मे रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच निशुल्क करने के साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी।*

*शिविर में रोगियों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा रोगियों के लिए उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।*

*शिविर में रोगियों के लिए लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा।*

5 जनवरी पतंजलि योगपीठ तथा दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के 29 वें एवं भारत स्वाभिमान न्यास के 15 वें स्थापना दिवस पर स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद, योग, रक्त शर्करा जांच तथा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी), जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 05 जनवरी 2024 शुक्रवार को पतंजलि युवा भारत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री विधायक लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक अनुभव रखने वाले पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश प्रांत, बनारस-सोनभद्र के अनुभवी ख्यातिलब्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ.देवब्रत यादव अपनी चिकित्सकीय सेवायें देंगे। साथ ही शिविर में आये प्रथम 100 रोगियों की लगभग 2000 रुपये की अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की निशुल्क जांच कोलकाता के टैक्नीशियन द्वारा की जायेगी जिससे संबंधित रोगोपचार हेतु निशुल्क जानकारी भी वैद्य डॉ.देवब्रत यादव द्वारा दी जायेंगी। साथ ही साथ मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच निःशुल्क करने के साथ उसकी परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी जाएगी। साथ ही रोगियों को रोगियों के लिए उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। रोगियों के लिए लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा। शिविर में अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपना समय सुनिश्चित कर शिविर का लाभ उठा सकते हैं। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव, विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष नीतीश डालमिया एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.