July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया माँ दंतेश्वरी का दर्शन

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा गीदम राहुल ::;भाजपा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक आज अपने दंतेवाडा प्रवास पर पहुंचे | प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बनने के पश्चात किरण देव का माँ दंतेश्वरी के पावन धरा दंतेवाडा में प्रथम आगमन रहा इसी तारतम्य में भाजपा दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओ ने जगह जगह एजुकेशन सिटी जावंगा गीदम से लेकर जय स्तम्भ चौक दंतेवाड़ा तक आतिशबाजी,बाइक रैली एवं फलो से तौलकर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का भव्य स्वागत किया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंच दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिये आशीर्वाद माँगा | भाजपा विधायक दंतेवाडा चैतराम अटामी व प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बधाई व शुभकामनाये दी  इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय,प्रदेश,जिला,मोर्चा,मण्डल व प्रकोष्ट के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.