July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में नए साल 2024 के स्वागत में शहर के होटल, बस्ती और कॉलोनी में सभी ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया। 31 दिसंबर की रात शहर के चौक-चौराहे पर व्यवस्था देखने निकले जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने भी केट काट जिलेवासियो को नए साल की बधाई व शुभकामनाएं दी।
जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला देर रात तक शहर के चौक-चौराहे पर व्यवस्था देखने निकले हुए थे। उन्होंने चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं रात के 12 बजते ही जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुराने बस स्टैंड में आम लोगों के साथ कार के बोनट पर रखे केक को काट अपने मताहतों को केक खिलाकर नए साल की बधाई दी।
जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि 2024 सभी के लिए सुखमय हो और शांति व्यवस्था बनी रहे इसकी कामना करते हैं। जिले में नए साल पर किसी तरह की कोई बड़ी घटना-दुर्घटना नहीं हुई। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जिलेवासियों को भी बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह से सभी का सहयोग मिलता रह।
नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के टी.पी. नगर इलाके के सभी होटल बुक रहे। शाम से ही युवा वर्ग में नए साल को लेकर काफी उत्साह देखा गया। रात 12 के बाद शहर के अलग-अलग चौक-चौराहो और इलाकों में सब लोग अपने-अपने तरह से इंजॉय करते नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.