July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ अध्यक्ष बलदाऊ सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक मनोज खरे से मुलाकात की।
महासंघ ने प्रबंध निदेशक से दीपावली बोनस और महंगाई भत्ता के लंबित आदेश के संबंध में ध्यानाकृष्ट कराया। इस पर प्रबंध निदेशक ने शीघ्र ही आदेश जारी कर दिए जाने का आश्वासन दिया। महासंघ महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि इसके अतिरिक्त महासंघ के पदोन्नति, संविदा नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हेतु समय प्रदान करने के अनुरोध पर बैठक बुलाने पर सहमति दी गई है। कार्यालयीन पदों के केंद्रीकृत ग्रेडेशन की विसंगतियों को सुधारे जाने के संबंध में मानव संसाधन विभाग के साथ महासंघ की बैठक करवा कर समुचित हल निकाले जाने का आश्वासन दिया।
महासंघ प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बी.एस. राजपूत, संयुक्त महामंत्री नेहरू कश्यप, राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुण देवांगन, मनोज शर्मा, संगठन मंत्री हरीश चौहान, शिवेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.