July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पुलिस स्मृति/झण्डा दिवस में शहीदों की याद में अग्रसेन कॉलेज कोरबा में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

1 min read

जिला पुलिस कोरबा के द्वारा शस्त्र उपकरण युद्धक वाहनों की लगाई गयी प्रदर्शनी
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन मे रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा, उप निरीक्षक आर्म्स अंगध्वज राठौर व रक्षित केंद्र के जवानों के द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य मे 30 अक्टूबर को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में शहीदों की याद में “राष्ट्र के निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शस्त्र उपकरण युद्धक वाहनों की प्रदर्शनी लगायी गयी। वाद-विवाद प्रतियोगिता मे 13 प्रतिभागियो ने भाग लिया एवं उपरोक्त विषय के आधार पर पुलिस के पक्ष एवं विपक्ष मे अपना-अपना मत रखा।
इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान बरखा निशा सिंह, द्वितीय स्थान वैशाली अग्रवाल, तृतीय स्थान मियादान खान को प्रशस्ति पत्र, मैडल व उपहार दिए गए व भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागी को प्रसास्ति पत्र, मैडल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम मे अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार झा, निर्णायक गण डॉक्टर मोहम्मद वसीम अकरम, डॉक्टर शिवकुमार द्विवेदी, सुश्री अंजना चौधरी, प्राध्यापक गण डॉक्टर उषी बाला गुप्ता, श्रीमती किरण बाजपेई, डॉक्टर एस.के. कहार की उपस्थिति में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पुलिस के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस के शस्त्र प्रदर्शनी में शस्त्र के बारे में जानकारियां प्राप्त की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.