भाजपा दंतेवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी चैतराम अटामी आज पहुंचे बिंजाम और गढ़पदर,गढ़पदर शिवमंदिर में कोंडाराज बाबा के किये दर्शन




भाजपा की सरकार बनेगी तो सरपंचो के हितों की रक्षा करेंगे-चैतराम अटामी
दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी आज अपने निरंतर चल रहे सघ्न जनसम्पर्क के तहत बिंजाम एवं गढ़पदर पहुंचे जहा वे उस छेत्र के भाजपा
पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों से मिले जहा सभी ने भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी को छेत्र की विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया | श्री अटामी ने भी सभी को आश्वस्त किया की अगर भाजपा की सरकार बनती है और वे विधायक चुन कर आते है तो दंतेवाड़ा विधानसभा के हर छेत्र की समस्याओ को लेकर राज्य के विधानसभा तक पहुचायेंगे | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने आश्वस्त किया की भाजपा की सरकार बनने पर वे सरपंचो के हितो की रक्षा करेंगे | भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा नन्दलाल मुडामि भी गढ़पदर पहुंचे व कहा की जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है ग्रामीण अपनी समस्या को हमारे माध्यम से शाशन-प्रशाशन को अवगत करवाते है हम आवाज उठाते है पर सुनने वाला कोई नहीं है | श्री मुडामि ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार जिस भेदभाव की निति के साथ कार्य कर रही है उससे छेत्र का विकास और समस्याओ का निराकरण संभव नहीं है अगर भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी जीत कर आयेंगे तो हमारे पास अपना विधायक होगा जो हमारी समस्या को लेकर छेत्र व ग्रामीणों के हित के लीये लड़ाई लड़ेगा | इस दौरान गढ़पदर में मण्डल अध्यक्ष कुआकोंडा सोमड़ू कोर्राम,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह,सरपंच लच्छू राणा,मंगल,पवन समेत समस्त मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्तागण व ग्रामीण उपस्थित हुए |
