January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पराजय से बौखलाई कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति पर आमदा – केदार कश्यप

 

स्थानीय भर्ती को कांग्रेस ने रोका और आदिवासी आरक्षण को भी किया प्रभावित, आज झूठा हल्ला मचा रही है कांग्रेस

बस्तर को गरीब और अभावग्रस्त रखना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही, प्रधानमंत्री मोदी ने बढाया महिलाओं का सम्मान – लता उसेण्डी

जगदलपुर
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में अपनी स्पष्ट पराजय देख कर कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आयी है। रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में उमडे़ अपार जनसमूह ने यह तय कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन हो रहा है। हार के डर से बौखलाई कांग्रेस बस्तर में 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली आमसभा को प्रभावित करने निम्न हथकंडे अपनाने में आमदा है।

भाजपा जिला कार्यालय में आहूत पत्रवार्ता में श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर को कांग्रेस केवल गरीब व अभावग्रस्त रखना चाहती है। वर्ष 2003 के पहले बस्तर के कैसे हालात थे, यह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, भाजपा के 15 साल शासन में विकास की रौशनी बस्तर तक पहुँचाने का बड़ा कार्य हुआ। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाते ही बस्तर और सरगुजा में भाजपा द्वारा आरंभ की गयी स्थानीय भर्ती पर रोक लगा दी। बस्तर के हजारों युवा स्थानीय भर्ती के लाभ से वंचित हो गये। यह सब करने के बाद कांग्रेस उल्टा मिथ्या दोषारोपण कर रही है।

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी संस्कृति व समाज के सम्मान की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसामुण्डा के जन्म दिवस 15 नवंबर को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 12 जनजातियों को आरक्षण की मान्यता दिलायी। माहरा समाज को भी एससी वर्ग में शामिल करने सार्थक पहल की। वहीं कांग्रेस ने आदिवासी आरक्षण और ओबीसी आरक्षण को प्रभावित किया। कांग्रेस के इस रवैये से आदिवासी युवा शासकीय नौकरी में आरक्षण से वंचित हुये हैं। वही कांग्रेस आज झूठा प्रचार कर हल्ला मचा रही है।

श्री कश्यप ने कहा कि एनएमडीसी का कार्यालय हैदराबाद में कांग्रेस के शासन में ले जाया गया था। जब ऐसा किया जा रहा था उस समय कांग्रेस के नेता क्या कर रहे थे। बस्तर के हित व विकास के लिये भाजपा सदैव संकल्पित है। नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं होगा।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक बार बस्तर आने वाले प्रधानमंत्री है, जो बस्तर व आदिवासी क्षेत्रों के प्रति प्रधानमंत्री की चिंता को बताता है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला है। जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की नई संसद में सर्वप्रथम महिला आरक्षण बिल बिना अवरोध के दोनों सदनों में पारित कराया। यह मातृशक्तियों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदर व सम्मान का भाव है। वहीं कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को पिछले 30 साल से लटकाये रखा और अभी भी ऐसी ही मंशा पर काम कर रही है। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि नौ वर्ष में भारत शक्तिशाली बन कर विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी है। जिसे देखते हुये कांग्रेस षड्यंत्र कर रूकावटे डालने का काम कर रही है। यह कांग्रेस की ओछी राजनीति है।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरणदेव, जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, डा. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद भंजदेव, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, राजाराम तोडे़म, निरंजन सिन्हा,समुंद साय कच्छ,दीपेश अरोरामनीराम कश्यप, बाबुल नाग,विनायक गोयल, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा, मनोज पटेल, आशु आचार्य,दौलत राम योगी उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.