July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जनपद पंचायत कोरबा व पोड़ी-उपरोड़ा के सीईओ का हुआ तबादला

1 min read


डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी दोनों जगह से हटाए गए
कोरबा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार चौधरी को जनपद पंचायत कोरबा और पोड़ी-उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया था। कलेक्टर ने दोनों जनपद पंचायत से श्री चौधरी को हटाते हुए नए सीईओ को जिम्मेदारी दे दी है।
जनपद पंचायत कोरबा से उन्हें भारमुक्त करते हुए उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर कोरबा सरोज महिलांगे को अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा हैं। इसी तरह पोड़ी-उपरोड़ा से भी श्री चौधरी को भार मुक्त करते हुए विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा खगेश कुमार निर्मलकर को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार दिया गया है।
डिप्टी कलेक्टर श्री चौधरी को दोनों स्थानों का प्रभार दिए जाने से जनपद पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे थे। पोड़ी-उपरोड़ा में तो जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा सीईओ को हटाने आंदोलन की चेतावनी तक दी गई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.