July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 मवेशी की मृत्यु हो जाने से मवेशी मालिकों में मचा हड़कंप

1 min read


कोरबा जिले में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ मवेशियों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ रहा है। आसमानी कहर से बड़ी संख्या में मवेशियों की मृत्यु हो गई है। मवेशियों की मौत से मवेशी मालिकों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मृत्यु हो गई है। बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे मवेशी गांव के आसपास विचरण कर रहे थे। बताया जा रहा हैं की तभी अचानक तेज बारिश होने लगी इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिरी। जिसमे आधा दर्जन मवेशियों की मृत्यु हो गई। उक्त घटना में कुछ मवेशी बच गए। वहीं खेत में काम करने गए ग्रामीणों की नजर जब मरे पड़े मवेशियों पर पड़ी तब इसकी सूचना गांव में जाकर दी। जिसके बाद घटनास्थल पर मवेशियों के मालिक और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.