April 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने समर्थको के साथ मनाया जन्मदिवस


कोरबा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के सदस्य, फार्मेसी ऑफ छत्तीसगढ़ के निर्वाचित सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल का जन्मदिवस उनके समर्थकों द्वारा मनाया गया। अर्ध रात्रि 12:00 बजते ही उनके निवास पर समर्थकों ने पहुंचकर आतिशबाजी, गाजे-बाजे के साथ हितानंद को फूल-मालाओं से लाद दिया और केक कटवाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात प्रातः हितानंद अग्रवाल सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर क्षेत्र की समृद्धि, खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की। उसके बाद समर्थकों के साथ प्रशांति वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरण कर, उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
उसके बाद वार्ड क्रमांक 42 रूमगड़ा, वार्ड क्रमांक 41 परसाभाटा, वार्ड क्रमांक 35 रिसदा, वार्ड क्रमांक 32 हाउसिंग बोर्ड रामपुर सहित अनेक स्थानों पर समर्थकों ने धूमधाम से हितानंद का जन्म दिवस मनाया। उनके निवास एवं कार्यालय में सुबह से ही उनके समर्थकों का बधाई देने हेतु तांता लग रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.