जिले के विभिन्न विकासखण्डों में पदस्थ तहसीलदारों का हुआ अस्थाई स्थानांतरण
1 min read


आदेशानुसार नवीन पदस्थापना के तहत रहेंगे अन्य जिलों में कार्यरत्
कोरबा भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुरूप तहसीलदारों को उनके वर्तमान पदस्थापित जिले से अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया है। इन तहसीलदारों में मुकेश देवांगन को बिलासपुर, पंचराम सलामे को दुर्ग, सोमित मेरिया को राजनांदगांव, नरेंद्र कुमार कंवर को बलरामपुर-रामानुजगंज, लकेश्वर प्रसाद को कोरिया, दुर्गेश सिंह तवंर को धमतरी, सुश्री अराधना प्रधान एवं श्रीमती ममता रात्रे को जांजगीर चांपा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है। उक्त तहसीलदार आगामी आदेश पर्यन्त तक अपने नवीन पदस्थापित जिलों कार्यरत् रहेंगे।


