February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा तेरा यार हूँ मैं…सिंगिंग-डांसिंग का ऑडिशन 30 जुलाई को


फाइनल राउण्ड फ्रेंडशिप-डे के अवसर पर पाम मॉल में
 कोरबा अंचल में फ्रेंडशिप-डे के अवसर पर सेलिब्रेशन कार्यक्रम “तेरा यार हूं मैं” का भव्य आयोजन 6 अगस्त को शाम 4 बजे से पाम मॉल, टी.पी. नगर कोरबा में किया जाएगा। फोर सीजन रेस्टोरेंट के द्वारा बच्चों एवं युवाओं में छिपी कला प्रतिभा को निखारने के लिए मंच और अवसर दिया जा रहा है जिसमें रील्स एवं सिंगिंग-डांसिंग की प्रतिस्पर्धा में रायपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। रील्स क्रिएटर्स को जे.के. ज्वेलर्स कोरबा की तरफ से प्रथम विजेता को डायमंड रिंग भेंट की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए जे.के. ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में संपर्क कर सकते हैं।
सिंगिंग प्रतिस्पर्धा में दिशा मोबाइल की तरफ से प्रथम विजेता को स्मार्ट वॉच व डांस स्पर्धा में प्रथम विजेता को 5000 नगद पुरस्कार दिया जायेगा। डांसिंग-सिंगिंग का ऑडिशन 30 जुलाई, रविवार को बुधवारी बाईपास रोड स्थित कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर आरजे इवेंट के डायरेक्टर राकेश चौहान ने बताया कि कोरबा के कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म देने की कोशिश वे निरंतर करते आ रहे हैं और यह कार्यक्रम पिछले 2 वर्षो से आयोजित हो रहा है। यह तीसरा सत्र है जिसमें फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन किया जाना है।
राकेश चौहान ने कहा है कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी 30 जुलाई को प्रेस क्लब, कोरबा में पंजीयन व ऑडिशन कराएं। ऑडिशन का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.